--विज्ञापन यहां--

राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

On: April 21, 2026 6:13 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट. राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष प्रो. साधना भंडारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर “विकसित भारत 2047” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारत को सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. इला चारण ने बताया कि यह दिवस उन सभी सिविल सेवकों को समर्पित है, जो सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्रीमती प्रियंका खींची ने प्रशासन में प्रतिबद्धता, तटस्थता, संवेदनशीलता, जवाबदेही, कुशलता और मितव्ययिता जैसे मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. मुक्ता गोठवाल ने वर्तमान प्रशासन में पारदर्शिता, समावेशी शासन और डिजिटल गवर्नेंस के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। श्रीमती सुमन कच्छावा ने मिशन कर्मयोगी के तहत क्षमता निर्माण के प्रयासों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रशासन के विभिन्न आयामों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में प्रो. श्यामा अग्रवाल, श्री घनश्याम बिठू और सुश्री कविता पाल शामिल रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रशांत रॉय, द्वितीय स्थान कल्पना सोनी और तृतीय स्थान प्रिया कच्छावा ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित द्वारा प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन