--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव की सरगर्मी चरम पर

On: April 21, 2026 12:53 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

22 अप्रैल को मतदान, तैयारियाँ अंतिम दौर में

 

बीकानेर अपडेट. बीकानेर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से चुनावी हो गया है। 22 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रत्याशियों ने भी प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है और वकीलों के बीच जोरदार चर्चाएं चल रही हैं।

चुनावी मैदान में वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत रंगा, कमल नारायण पुरोहित, अंजली कौशिक, सुनीता दीक्षित, कुलदीप शर्मा, राजेश कर्नल समेत कई दिग्गज उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बार एसोसिएशन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तीन बूथ बनाए गए हैं, जहां कुल 3,164 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। मतदान मुख्य बार रूम और इससे जुड़े कक्षों में सुचारू रूप से कराया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए करीब 50 सदस्यों की टीम लगातार काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट समेत पूरी ज्यूडिशियरी भी इस चुनावी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है।

इस बार के चुनाव में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक सुधार, पारदर्शिता और वकीलों की सुविधाओं जैसे अहम मुद्दे प्रमुखता से उभरकर सामने आए हैं।

अब सभी की निगाहें 22 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हुई हैं, जब अधिवक्ता अपना फैसला देंगे और बार काउंसिल के नए प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर