--विज्ञापन यहां--

बीकानेर अपडेट : भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर, तापमान 40 डिग्री पार, पीबीएम अस्पताल में हीट वेव वार्ड तैयार

On: April 21, 2026 1:00 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

मरूनगरी में आग बरस रहा सूरज, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बीकानेर अपडेट : राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके बीकानेर में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी है। सूरज आसमान से आग उगल रहा है और धरती भट्टी का रूप ले चुकी है। यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

लोग तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान हैं। कई लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। लू लगने, बेहोशी, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी शिकायतें अस्पतालों में बढ़ रही हैं।

हीट वेव के बढ़ते खतरे को देखते हुए संभाग के सबसे बड़े सरकारी पीबीएम अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए एक अलग स्पेशल वार्ड तैयार किया है, जहां एयर कंडीशनर सहित सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि कोई भी इमरजेंसी स्थिति आने पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और लू से बचाव के उपाय अपनाएं।

 

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन