--विज्ञापन यहां--

कलेक्टर निशांत जैन पहुंचे पूगल, हैंडपंपों की जांच कर कमियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

On: April 5, 2026 4:38 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने रविवार को पूगल क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हैंडपंपों के सत्यापन और मरम्मत के लिए चल रहे विशेष अभियान का मौके पर निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने आरडी 682, 14 एडी स्थित राजकीय विद्यालय, भंडेरवाला ढाणी और कुम्हारवाला की विभिन्न ढाणियों में पहुंचकर हैंडपंपों की क्रियाशीलता जांची। उन्होंने स्वयं हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से भी पेयजल स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुम्हारवाला में एक हैंडपंप बंद पाया गया, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विभागीय टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन हैंडपंप को ठीक कर दिया।

कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी हैंडपंपों का सर्वे कर खराब या बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता से ठीक कराया जाए, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी ढाणी में पेयजल संकट न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फील्ड स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।

दौरे के दौरान प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, तहसीलदार अशोक पारीक, विकास अधिकारी गोपाराम, अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र कुमावत, आदित्य श्रीमाली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें