--विज्ञापन यहां--

अभय जैन ग्रन्थालय का निरीक्षण, 15 हजार पांडुलिपि का किया डिजिटलीकरण

On: April 4, 2026 5:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। इसी क्रम में डॉ. रजनीश हर्ष ने बीकानेर के अभय जैन ग्रन्थालय, अगरचंद भैरोंदान सेठिया जैन पारमार्थिक सेवा संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे पांडुलिपि संरक्षण, सूचीकरण और डिजिटलीकरण कार्यों का जायजा लिया।

संस्थान अध्यक्ष सुरेन्द्र सेठिया ने बताया कि यह कार्य भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत किया जा रहा है, जिसका क्लस्टर सेंटर जयपुर स्थित शोध संस्थान है। परियोजना के माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों को आधुनिक तकनीक से सुरक्षित किया जा रहा है।

अब तक करीब 15 हजार पृष्ठों की स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। डॉ. हर्ष ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह प्रयास सांस्कृतिक धरोहर को भविष्य के लिए संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बता दे कि कुछ पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम की इस केंद्र का जिक्र किया गया था और इसके अवलोक की बात कही गई थी। जिसके बाद से यह ग्रन्थालय चर्चा में है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर