--विज्ञापन यहां--

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, मुर्रम व सिलिका सैंड मामलों में वसूला लाखों का जुर्माना

On: April 4, 2026 5:21 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर जुर्माना लगाया। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत राजस्व, खान विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बज्जू तहसील के पंचपीठ की ढाणी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध मुर्रम खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की।

खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित के अनुसार मौके पर 2160 टन मुर्रम का अवैध खनन पाया गया। इस मामले में आरोपी त्रिलोक सिंह निवासी गोगड़ियावाली के खिलाफ 9.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, हालांकि वह मौके से फरार मिला।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मदन सिंह यादव, अनिरुद्ध सिंह भाटी और रमेश गहलोत सहित पुलिस टीम मौजूद रही। वहीं दूसरी कार्रवाई में अवैध सिलिका सैंड से भरे दो वाहन जब्त कर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 1.55 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन