--विज्ञापन यहां--

गंगाशहर रोड़ पर चलती कार बनी आग का गोला

On: April 4, 2026 8:32 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। बीकानेर के गंगाशहर रोड़ पर चलती कार में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी हे। घटना जैन पब्लिक स्कूल के पास की है। जहां पर अचानक चलती कार में आग लग गयी और कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गयी। जिसके चलते एकबारगी अफरा-तफरी मच गयी। कार में कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटें निकलने लगी।

मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक लगी आग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें