--विज्ञापन यहां--

रमक झमक परिसर में गणगौर महोत्सव, 11 महिलाओं का सम्मान

On: March 29, 2026 4:42 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

यूजीबीकानेर अपडेट, बीकानेर। रविवार को बाहर गुवाड़ स्थित रमक झमक परिसर में पारंपरिक स्वरूप में गणगौर संस्कृति कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने सिंगल एवं ग्रुप में लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर संस्कृति संरक्षण में विशेष योगदान देने वाली 11 महिलाओं को “गणगौर संस्कृति अलंकरण” से सम्मानित किया गया। आयोजन सीमित समय में सुसंगठित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जोधपुर की वरिष्ठ गणगौर कलाकार साक्षी ने अतिथि के रूप में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें