--विज्ञापन यहां--

तीन साल में हुई 268 बजट घोषणाएं, पूरी हुई सिर्फ 51, बकाया जल्द पूरी करने के निर्देश

On: April 10, 2026 3:11 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जिले के सभी अधिकारियों को राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की बजट घोषणाओं की विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर जैन ने कहा कि बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य के लिए कार्यादेश जारी होने, कार्य शुरू होने तथा पूर्ण होने की संभावित तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज करें। साथ ही, किसी भी स्तर पर आने वाली समस्या से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत करवाने के लिए भी कहा।

बैठक के दौरान चिकित्सा, विद्युत, कृषि, उच्च शिक्षा, पशुपालन, कला एवं संस्कृति, सहकारिता, वन, तकनीकी शिक्षा, पुलिस, रीको, उद्योग और स्वायत्त शासन विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व एसीएम रणजीत बिजारणियां ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में जिले में कुल 268 बजट घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 51 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 102 पर कार्य प्रगति पर है। 20 घोषणाओं की स्वीकृति लंबित है, 77 प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं और 18 मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानिचामी, जिला परिषद की सीईओ शैलजा पांडेय, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, आईएएस स्वाति शर्मा, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव कुलराज मीणा, डीआईजी स्टांप मनीषा लेघा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर