--विज्ञापन यहां--

आबकारी विभाग ने दबिश देकर जब्त की सैकड़ों लीटर स्प्रिट

On: August 25, 2026 12:00 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन बीकानेर मनीषा लेघा के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
आबकारी उपायुक्त जोन पोमाराम रोहिणा ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी द्वारा सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी की टीम ने ग्राम जैतपुर, पुलिस थाना महाजन क्षेत्र में अर्जुनसर से पल्लू जाने वाली आम सड़क के किनारे बने कमरों के पीछे सरहद जैतपुर में दबिश दी।

कार्यवाही के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए तीन ड्रमों से कुल 600 लीटर स्प्रिट बरामद की गई। प्रत्येक ड्रम में करीब 200 लीटर स्प्रिट मिली। मौके पर नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करते हुए आबकारी थाना लूणकरणसर में राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 16/54 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
अभियान में सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी, आबकारी निरीक्षक सरिता भार्गव सहित आबकारी निरोधक दल खाजूवाला, बीकानेर ग्रामीण एवं लूणकरणसर के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला बीकानेर का समस्त जाब्ता शामिल रहा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर