--विज्ञापन यहां--

कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में 48 केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित

On: April 5, 2026 6:14 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आज से में शुरू हो गई है। जिले में परीक्षा का आयोजन 48 केंद्रों पर किया जा रहा है, जिसमें 33 सरकारी और 15 निजी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। यह परीक्षा दो दिन तक चलेगी और दोनों दिन दो-दो पारियों में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 15,432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं तथा आरपीएससी के सभी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा है। एडीएम (नगर) रमेश देव को परीक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों को नो वाई-फाई जोन घोषित किया गया है, वहीं मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

परीक्षा की निगरानी के लिए 32 उप समन्वयक और 8 सतर्कता दल तैनात किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल 6-6 केंद्रों की निगरानी कर रहा है। साथ ही 1651 वीक्षक और 63 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी पर विशेष फोकस रखा गया है।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर