--विज्ञापन यहां--

रोडवेज कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

On: April 7, 2026 5:14 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन (भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले कर्मचारियों ने शाखा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में केंद्रीय बस स्टैंड पर रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य प्रबंधक बीकानेर को ज्ञापन सौंपा।

संभागीय सचिव ओमप्रकाश सिद्ध ने बताया कि कर्मचारियों से 14-14 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, इसके बावजूद उन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल रहा। साथ ही कर्मचारियों की कमी, वेतन-भत्तों, परिचालक वर्ग की डीपीसी और उपार्जित अवकाश 30 दिन कर संचित सीमा 300 करने की मांग उठाई गई।

सेवानिवृत्त पदाधिकारी बंशीलाल राजपुरोहित ने बताया कि चालक वर्ग की पदोन्नति के आदेश शीघ्र जारी करने, अनुबंधित बसों की जगह रोडवेज बसें चलाने और सहायक यातायात भर्ती में कथित गड़बड़ी की एसओजी से जांच कराने की भी मांग की गई।

फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में हेमंत गुप्ता, खेमसिंह कुमावत, रामनिवास बिश्नोई, भंवर सिंह, अमरचंद दहिया, अर्जुनसिंह, ओमप्रकाश मेघवाल और गजानंद पारीक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन