बीकानेर अपडेट। बीकानेर में छात्रों ने चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता और एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिराम गोदारा के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर सांकेतिक सड़क को जाम करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि प्रदेश सरकार चुनावों को बहाल करें। इसी को लेकर चल रहे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाठियां भांजी। इस दौरान कई छात्र इधर उधर हो गए। वहीं एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिराम गोदारा सहित कई छात्र प्रतिनिधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दे कि छात्र लगातार छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की मांग कर रहे है।
बीते वर्ष भी इसी तरह से कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी सरकार ने चुनाव नहीं करवाएं थे। ऐसे में एक बार फिर नए सेशन की शुरूआत होने के साथ ही छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग जोर पकडऩे लगी है। इस दौरान छात्र नेतार हरिराम गोदारा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम हमारी जायज हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की भजनलाल सरकार लाठी के दम पर छात्रों की बात को कुचलने का प्रयास कर रह है जो कि कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। ्र्र्र





