बीकानेर अपडेट। अपराधियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस के कप्तान का एक्शन मोड़ लगातार जारी है। बीकानेर एसी मुदृल कच्छावा के निर्देशों पर लगातार आदतन अपराधियोंं की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। वहीं कई हिस्ट्रीशीटरों और तस्करों की संपतियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज एसपी ने आदेश देकर दो की हिस्ट्री्रशीट खोली है।
पुलिस ने गजनेर के रहने वाले जमाल खां की हिस्ट्रीशीट खोली है। जमाल खां के खिलाफ चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार रखने जैसे 13 प्रकरण दर्ज हे। जिनमें 11 मामलोंं में चालान पेश किया जा चुका है। वहीं कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के मो. अननस की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। मो. अनस के खिलाफ मारपीट करने, हत्या का प्रयास, आगजनी जैसे पांच प्रकरण दर्ज है। जिनके चालान भी पेश किए जा चुके है।





