--विज्ञापन यहां--

प्रभारी फेरी के साथ शुरू हुआ हर तिरंगा अभियान, हाथों में तिरंगा देख अभिभूत हुए शहरवासी

On: August 9, 2026 7:53 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now


बीकानेर अपडेट। ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत रविवार को जि़ला मुख्यालय पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर निशान्त जैन प्रभात फेरी में शामिल हुए। सुमन छाजेड़, सत्य प्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, श्याम सिंह हाडला, चंपा लाल गेधर, मुकेश ओझा, सुनीता हटीला, राधा खत्री, रामकुमार व्यास, राजाराम सिगड़ समेत अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जि़ला शैलजा पांडेय, निगम और बीडीए कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी, एसडीएम बीकानेर आईएएस महिमा कसाना, आईएएस श्री मनु गर्ग, प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी नितिन गोयल, सीडीईओ महेंद्र शर्मा डीईओ माध्यमिक राम गोपाल शर्मा डीईओ प्रारंभिक केडी चारण, एसीईओ ऋतुराज महला, राजीविका डीपीएम दिनेश कुमार मिश्रा, जि़ला परिषद आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट रन क्लब, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रभात फेरी महारानी कन्या विद्यालय से रवाना होकर एम.एन. हॉस्पिटल, हनुमान हत्था एवं जूनागढ़ होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रप्रेम के संदेशों के साथ आमजन को ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान से जुडऩे का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोडऩा है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता करने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन

 

जिले में ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिला, नगरीय निकाय, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे ‘तिरंगा बाइक, ई-बाइक एवं साइकिल रैलीÓ आयोजित होगी। यह रैली अंबेडकर सर्किल से गांधी पार्क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक जाएगी।
11 एवं 12 अगस्त को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ‘तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेलेÓ का आयोजन होगा। इसमें तिरंगे के महत्व पर आधारित फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, हाथ से तिरंगा निर्माण, राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत तथा स्थानीय उत्पादों से जुड़ी गतिविधियां होंगी।
13 एवं 14 अगस्त को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ‘विभाजन विभीषिका प्रदर्शनीÓ आयोजित की जाएगी। साथ ही जिला एवं पंचायत स्तर पर विभाजन विषयक प्रदर्शनियों एवं फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
13 से 17 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों, स्मारकों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा तथा प्रमुख स्थानों पर ‘तिरंगा कैनवासÓ स्थापित किए जाएंगे। 14 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। जिले के प्रमुख स्मारकों, सरकारी भवनों एवं अन्य प्रमुख इमारतों को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने कहा कि अभियान की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन से उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर