बीकानेर अपडेट। बीकानेर में वीआईपी के आगमन को लेकर जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शहर के कुछ ऐसे क्षेत्र भी है। जहां पर हाल बेहाल है ओर स्थानीय लोग बदहाली पर आंसु बहा रहा है। रोशनीघर क्षेत्र में पुरानी पावर हाउस के पीछे गली में यही हाल है। इस मार्ग पर हर रोज हजारों का आवागमन होता हे लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा हे। जहां पर सीवरेज का कार्य किया गया।
जिसे पुरा करने के बाद उसे बंद कर दिया गया लेकिन स्थानीय लोगोंं का कहना है कि ना तो सीवरेज सहीं हुई और ना ही व्यवस्था में सुधार। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज के कार्य के बाद गली में गंदगी ही गंदगी है और लोग घरों से निकलने से भी डरने लगे है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे को स्कूल में पहुंचने के लिए भी गंदगी के पास से गुजरना पड़ रहा है। अधिकारियों को शहर के दूसरे इलाकों पर भी नजर डालनी चाहिए ताकि राज्य स्तरीय आयोजन में शहरवासी उत्साह से भाग लेे सकें।





