--विज्ञापन यहां--

कांग्रेस की अंदुरनी कलह अब आई सड़को पर, भरे मंच से पूर्व मंत्री ने जमकर साधा निशाना

On: April 5, 2026 5:29 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, बीकानेर। पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल की जनसभा में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गए। वायरल ऑडियो-वीडियो विवाद के बाद मेघवाल ने कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग पर तीखा हमला बोला।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल पद लेने से कोई सच्चा कांग्रेसी नहीं बन जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी भाजपा की “चमचागिरी” कर निजी लाभ कमा रहे हैं और करोड़ों रुपये के ठेके लेने में लगे हैं। मेघवाल ने यह भी दावा किया कि 200 करोड़ तक के ठेकों में संलिप्तता की बातें सामने आ रही हैं।

उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व. रामेश्वर डूडी पर भी सवाल खड़े करते हुए उनके समर्थकों को भाजपा की “बी टीम” करार दिया। मेघवाल ने कहा कि पार्टी के अंदर ऐसे लोगों के कारण संगठन कमजोर हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाना होगा। इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है वही उन्होंने भाजपा ने रवि मेघवाल पर गलत तरीके से वीडियो वायल करवाने के आरोप लगाए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर