बीकानेर अपडेट। कुछ दिनों पूर्व खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने वाले जीन कंपनी के कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जिसके बाद परिचितों और परिजनों ने धरना लगा दिया है। धरना दे रहे लोगों की मांग है कि जीनस कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जावे साथ ही परिवार को मुआवजा दिया जावे। मांग पूरी नहीं होने तक शव लेने से इंकार कर दिया गया है। दरअसल एक जुलाई को पूगल रोड़ ऊन मंडी के सामने स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी के कार्यालय में इंजीनियर लक्ष्मण सिंह ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। जिसके चलते वह बुरी तरीके से झुलस गया था। जिसे साथी कार्मिक अस्पताल ले गए थे। इस सम्बंध में कंपनी के कार्मिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी कार्मिकों को परेशान कर रही है। जिसके चलते कार्मिक परेशान होकर ऐसा कदम उठाने का मजबूर हो रहे हैं।
पेट्रोल छिड़कने वाले कंपनी के कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत
On: July 15, 2026 9:13 AM
--विज्ञापन यहां--




