--विज्ञापन यहां--

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशे से दूर रहने का दिया संदेश

On: June 26, 2026 12:30 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट ,  26 जून। पीबीएम अस्पताल स्थित मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘वैश्विक नशीली दवाओं की समस्या: पुरानी समस्याएं, नई चुनौतियां और अभिनव उपाय’ रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. हरफूल सिंह एवं डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, तस्करी की रोकथाम तथा नशे से होने वाले मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. हरफूल सिंह ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग में अध्ययनरत युवा आसानी से नशे के जाल में फंस सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के व्यवहार, संगति और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने तथा शुरुआत से ही उन्हें नशे से दूर रखने का आह्वान किया।

डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। एक बार लत लगने के बाद व्यक्ति के लिए इससे बाहर निकलना कठिन हो जाता है, जिससे उसके सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, स्टाफ, मरीजों एवं उनके परिजनों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई के सीआरपी विनोद कुमार पंचारिया एवं नर्सिंग ऑफिसर राजोराम सहित विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर