--विज्ञापन यहां--

राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का जिला कलेक्टर ने किया रिव्यू

On: May 11, 2026 1:17 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

कुसुम योजना के सभी घटकों में जिले की रैंकिंग अच्छी

सभी फ्लैगशिप योजनाओं में जिले की रैंकिंग सुधार के निर्देश

बीकानेर अपडेट , 11 मई। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर रिव्यू किया। कुल 13 फ्लैगशिप योजनाओं का रिव्यू करते हुए जिला कलेक्टर ने कम रैंक वाली योजनाओं में जिले की प्रगति में आगामी एक महीने में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिन 07 योजनाओं में जिले की प्रोग्रेस अच्छी है उन्हें संबंधित विभाग मेंटेन रखे। जिला कलेक्टर ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति में संबंधित विभाग जुटकर कार्य करें

कुसुम योजना के सभी घटकों में जिले की रैंकिंग अच्छी

जिला कलेक्टर ने कहा कि कुसुम योजना के सभी घटकों ए, बी व सी में जिले की रैंकिंग अच्छी चल रही है। साथ ही कहा कि योजना में प्रोग्रेस को बरकरार रखा जाए।

फ्लैगशिप योजनाओं में जिले की रैंकिंग सुधार के निर्देश

जिला कलेक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना, पंच गौरव, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्वामित्व योजना, नवीन परिवारों को एनएफएसए से लाभान्वित करना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान में जिले की रैंकिंग पीछे होने पर इसमें आगामी जून माह के प्रथम सप्ताह तक रैंकिंग सुधार के निर्देश दिए। डीएसओ ने बताया कि एनएफएसए योजना अंतर्गत नए परिवारों को जोड़ने का कार्य लगातार चल रहा है। जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार किया जा रहा है।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री सिद्धार्थ पालानिचामी ,सीईओ जिला परिषद सुश्री शैलजा पांडेय, एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, एसीएम श्री रणजीत बिजारणिया, एसीईओ श्रीमती प्रियंका तिलानिया समेत संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें