--विज्ञापन यहां--

बंगलानगर में सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

On: May 8, 2026 5:33 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार बंगलानगर निवासी जेठाराम कुम्हार का परिवार गांव में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में घुस गए और ताले तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिवार के लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास पैरों के निशान मिलने की भी बात सामने आई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसकी जानकारी पुलिस शुक्रवार बजे दी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर