--विज्ञापन यहां--

नलों में दूषित पेयजल की खबर पर चिकित्सा विभाग की त्वरित कार्यवाही: डिप्टी सीएमएचओ ने किया इंदिरा कॉलोनी और गंगा शहर क्षेत्र का दौरा

On: May 7, 2026 4:21 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 7 मई। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर “अमृत की जगह नलों से हो रही बीमारी की सप्लाई” का तत्काल संज्ञान लेते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा गुरुवार को प्रभावी कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के निर्देशानुसार डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता और सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास ने प्रभावित इंदिरा कॉलोनी तथा गंगाशहर का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

घर-घर सर्वे और ओआरएस वितरण के निर्देश

अधिकारियों ने क्षेत्र में बीमार मरीजों की संख्या और उनकी स्थिति की समीक्षा की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि एएनएम और आशा सहयोगिनी की टीमों द्वारा घर-घर जाकर उल्टी-दस्त के मरीजों का सर्वे किया जाए। प्रभावित परिवारों को मौके पर ही ओआरएस के पैकेट वितरित कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पेयजल के नमूनों की जांच और क्लोरीनीकरण:

डिप्टी सीएमएचओ ने प्रभावित घरों से पेयजल के नमूने लेने और क्लोरोस्कोप की मदद से पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द विभाग को भेजने को कहा गया है ताकि दूषित पानी के स्रोत का पता लगाया जा सके।

अस्पताल में मरीजों की कुशलक्षेम पूछी:

इंदिरा कॉलोनी के दौरे के पश्चात अधिकारियों ने गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल का दौरा किया और वहां अस्पताल अधीक्षक डॉ मुकेश वाल्मीकि के साथ भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया के साथ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। विभाग के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर बुलाकर पेयजल की सैंपलिंग और जलापूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग आमजन के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें