--विज्ञापन यहां--

खाजूवाला में आयोजित हुई उपखंड स्तरीय जनसुनवाई, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

On: May 6, 2026 12:44 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 6 मई। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को खाजूवाला में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुन

क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा, राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। अन्य समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए गए।

 

विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि जनसुनवाई, आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें और हर शिकायत का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

 

इस दौरान खाजूवाला एसडीएम श्री पंकज गढ़वाल, तहसीलदार श्रीमती राजकुमारी बिश्नोई, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्री सोहनलाल नायक, वृत्ताधिकारी श्री अमरजीत चावला, पीएचईडी एक्सईएन श्री नरेश रैगर, एक्सईएन श्री अजय कुमार टुंडवाल, पीडब्ल्यूडी एईएन श्री राजकुमार तालनिया, खाजूवाला खंड विकास अधिकारी श्री गोपाराम मेघवाल, छतरगढ़ डीएफओ श्री दिलीप सिंह राठौड़, बीसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, कृषि उपज मंडी सचिव श्री नवीन गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री लीलाधर पंवार, नगर पालिका के सहायक अभियंता श्री विकास ज्याणी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन