--विज्ञापन यहां--

उपखंड कोलायत में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण: बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर मिले ताले

On: April 28, 2026 1:26 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय (निरीक्षण) विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के उपखंड कोलायत स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों का राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) श्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा प्रातः 9:50 बजे किया गया।

 

निरीक्षण दल में सहायक शासन सचिव श्री राम स्वरूप विश्नोई,अनुभाग अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार सरावता सहायक अनुभागाधिकारी श्री

चेना राम भदाला, लिपिक ग्रेड-द्वितीय श्री वीर सिंह व श्री तरुण कुमार मीणा शामिल रहे।

 

शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) श्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोलायत के कुल 20 कार्यालयों की जांच की गई। इनमें राजपत्रित अधिकारियों के 22 पदों में से 9 अनुपस्थित पाए गए, जो 40.90 प्रतिशत है। वहीं, अराजपत्रित कर्मचारियों के 137 पदों में से 70 अनुपस्थित पाए गए, जो 51.09 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्शाता है।

 

श्री शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार सहित सभी कक्षों पर ताले लगे पाए गए, जिससे उपस्थिति पंजिका का सत्यापन नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता कार्यालय के समस्त कक्ष भी बंद मिले। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय के दो कक्षों पर भी ताले लगे पाए गए। इसके अलावा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोलायत का मुख्य द्वार भी सुबह 10:25 बजे बंद मिला।

 

निरीक्षण दल द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन