बीकानेर अपडेट.बीकानेर शहर के रेहड़ी संचालकों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर नगर निगम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से पीबीएम अस्पताल रोड पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए उनकी रेहड़ियां हटाई गईं और सामान जब्त कर लिया गया। इससे उनकी रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। संचालकों ने प्रशासन से मांग की कि कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और उन्हें पुनः काम करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रदर्शनकारियों शनिवार सुबह 11.30 बजे दी।
रेहड़ी संचालकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नगर निगम पर उत्पीड़न के आरोप
On: April 25, 2026 10:32 AM
--विज्ञापन यहां--





