बीकानेर अपडेट. बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर राजपूत समाज की अहम बैठक आयोजित हुई बैठक में आगामी निकाय चुनाव में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और टिकट वितरण को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई समाज के नेताओं ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों से राजपूत समाज को 10 प्रतिशत टिकट देने की मांग उठाई वहीं बीकानेर नगर निगम में महापौर की सीट सामान्य होने का हवाला देते हुए राजपूत समाज से महापौर पद के लिए उम्मीदवार उतारने की मांग भी रखी गई बैठक में केपी सिंह सहित समाज के कई नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव में राजपूत समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए नेताओं ने कहा कि समाज लंबे समय से राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है ऐसे में टिकट वितरण में भी समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से समाज को अपेक्षित टिकट नहीं दिए गए, तो राजपूत समाज के लोग एक मंच पर आकर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय ले सकते हैं। बैठक में चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
निकाय चुनाव : राजपूत समाज की अहम बैठक आयोजित
On: August 25, 2026 5:12 PM
--विज्ञापन यहां--





