--विज्ञापन यहां--

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जिला परिषद कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश

On: June 29, 2026 7:14 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर।  जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सोमवार को जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए आमजन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं के निस्तारित और लंबित प्रकरणों, विधानसभा प्रश्नों के जवाब की स्थिति, परिवादों तथा जांच संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का प्रभावी संचालन एवं नियमित निरीक्षण किया जाए।

जिला कलेक्टर ने अटल ज्ञान केंद्रों के निर्माण एवं प्रगति कार्यों की प्रगति समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभाग स्तरीय क्वालिटी कंट्रोल लैब का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की जानकारी ली तथा उनकी उपयोगिता और नियमित संचालन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण को आवश्यक बताया। जलग्रहण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए योजनाबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अधीक्षण अभियंता रामनिवास शर्मा, जलग्रहण के अधीक्षण अभियंता  भूपसिंह, अधिशासी अभियंता अशोक गहलोत, परियोजना अधिकारी लेखा  चन्द्रकला, सहायक लेखाधिकारी प्रथम सुधीर सुरोलिया, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय  कैलाश मेहरा, अधिशासी अभियंता  मनीष पूनिया, सहायक अभियंता श्री मुकेश आहूजा सहित जिला परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर