बीकानेर अपडेट । धर्म और आस्था का प्रमुख केन्द्र नवकार निलियम का भूमि पूजन शनिवार 27 जून को दस्साणी चौक स्थित भूखण्ड पर किया गया। शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ बीकानेर के अध्यक्ष विजय कुमार लोढ़ा ने बताया कि हुक्मगच्छाधिपति, युगपुरुष आचार्य भगवन 1008 श्री विजयराज जी म.सा. की प्रेरणा और कृपा से ‘नवकार नीलियम का भव्य भूमि पूजन सुबह 10.15 बजे जैन संस्कार विधिकर्ता धर्मेन्द्र डाकलिया के नेतृत्व में जैन संस्कार विधि द्वारा मंत्रोच्चारणों के साथ किया गया।
विजय कुमार लोढ़ा ने बताया कि उक्त चार मंजिला भवन में धार्मिक कार्यों के साथ बच्चों में धर्म के प्रति संस्कार बने, इसलिए उन्हें धार्मिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी।नवकार निलियम के भूमि पूजन को लेकर श्रावक संघ में उत्साह का माहौल है। नवकार नीलियम के भूमि पूजन पश्चात मंगल पाठ और समाज के भामाशाहों का शॉल और मोतियों की माला से बहुमान किया गया। इस अवसर पर श्रावक संघ की महिलाओं व पुरुषों ने गुुरुवर का स्मरण कर मंगल गीत गाए।
कार्यक्रम में संघ के मंत्री विनोद सेठिया, किशनलाल बोथरा, मेघराज सेठिया, आनन्द मिन्नी, प्रकाश सोनावत, देवेन्द्र कुमार बांठिया, गौतम दस्साणी, महेश दस्साणी, मनीष बोथरा, सुनील सेठिया, राजेश सेठिया, प्रत्यक्ष दस्साणी,विकास सुखाणी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन एवं मातृशक्ति मौजूद रही।




