--विज्ञापन यहां--

गंगाशहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस का निगम को अल्टीमेटम, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

On: June 26, 2026 12:42 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। बीकानेर  के गंगाशहर क्षेत्र में सफाई, सीवर और जलभराव की समस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष निर्मल बिश्नोई ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड 49, 28, 29, 6 और 7 सहित कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर, जाम नालियां और सड़कों पर बहता सीवर का गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के बाद जलभराव से हालात और बिगड़ गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था भी चरमरा गई है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद और सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जानकारी कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह 10.30 बीजे दी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें