--विज्ञापन यहां--

बदलते मौसम के बीच पांच दिनों तक राजस्थाान में बारिश और ओले का अलर्ट

On: March 28, 2026 8:11 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। बीकानेर सहित प्रदेशभर में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिसके चलते हर रोज नए मौसम ने मौसमी बीमारियोंं का खतरा बढ़ता जा रहा है। बदलते मौसम के बीच अगले पांच दिनों तक राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश और ओले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। अगले कुछ दिन बादल छाने के साथ प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने के साथ ओले गिरने की संभावना है।आज (28 मार्च) 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने प्रदेश के किसानों को भी चेतावनी जारी की है। इधर अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी कंट्रोल में रहने की संभावना है।

 

पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी शहरों का मौसम साफ रहा। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर समेत लगभग सभी शहरों में दिनभर तेज धूप रही, जिससे कुछ इलाकों में हल्की गर्मी रही।

 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 28 मार्च से 1 अप्रैल या उसके आगे के दिनों में रूक-रूक कर कई स्थानों पर बारिश होने, आंधी चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

 

इस सिस्टम आने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होने की आशंका है। इस अवधि के दौरान कटी हुई फसलें जो खेतों में रखी है या जिन फसलों से जिंस निकालकर उन्हें खुले में मंडियों या अन्य जगह रख रखा है, तो उसे बरसात से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर ले जाए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर