बीकानेर अपडेट। सोशल मीडिया से दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। खबर नोखा उपखंड़ से जुड़ी है ।जहां पर बारा की रहने वाली युवती की और से रिपोर्ट दी गयी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नोखा निवासी गोविन्दराम कुम्हार ने 2-3 माह पूर्व लड़की की आईडी बनाकर उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बाद में लगातार बातचीत करने लगा। इंस्टाग्राम से उसके फोटा चुराकर अश्लील फोटो बना दिए और धमकाकर नोखा बुलाया। कोटा से नोखा की टिकट बनाकर भेजी। युवती 15 मई को नोखा पहुंची तो उसे दाना-पानी होटल में 5-6 दिन रखा और जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।
अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उसका मोबाइल छीन लिया। मौका मिलने पर वह होटल से निकली और बस में बैठकर 22 मई को कोटा पहुंची जहां से बारां गई। उसके बाद आरोपी ने फोन कर जान से मारने की धमकियां दी। अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। युवती बारां में एसपी के समक्ष पेश हुई और पूरा घटनाक्रम बताया। उसके बाद वहां करवाई पुलिस थाने में जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर नोखा भेजी गई। नोखा थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच की जा रही है।





