--विज्ञापन यहां--

कोटगेट के बाहर प्रतिष्ठित दुकान में भीषण आग, फायर टीम पाया काबू

By
On: October 7, 2026 7:54 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। शहर के कोटगेट के बाहर स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से भारी नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हुए थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों का वास्तविक आकलन हो सकेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें