बीकानेर अपडेट। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों के गांधीवादी धरने के दौरान नेताओं को जबरन हटाने और गिरफ्तारी के विरोध में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के कारण प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष हजारीमल देवड़ा ने की। देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, वरिष्ठ नेता सलीम भाटी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--विज्ञापन यहां--





