--विज्ञापन यहां--

वार्ड के विकास के लिए 24 घंटे रहूंगा समर्पित, बनाएंगे आदर्श वार्ड : विशाल गोलछा

On: September 7, 2026 8:47 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

वैश्य समाज में भाजपा को लेकर कोई रोष नहीं : विशाल गोलछा

बीकानेर अपडेट ।नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 75 इस बार शहर की सबसे चर्चित और महत्वपूर्ण सीटों में शामिल है। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विशाल गोलछा ने अपनी जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा है कि वैश्य समाज में भारतीय जनता पार्टी के प्रति किसी प्रकार का रोष नहीं है।

पत्रकार वार्ता में विशाल गोलछा ने कहा कि वैश्य समाज लंबे समय से भाजपा का मजबूत समर्थक रहा है और पार्टी ने भी समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व एवं सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में वर्तमान में नगर निगम चुनाव में समाज के अनेक कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी से टिकट की दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है और उन्होंने भी एक कार्यकर्ता के रूप में वार्ड नंबर 75 से पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें भाजपा का प्रत्याशी बनाया है, जिसके लिए वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

विशाल गोलछा ने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। स्थानीय विधायक जेठानंद व्यास व अन्य नेतृत्व के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से वार्ड नंबर 75 को विकास की दृष्टि से एक आदर्श वार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। सड़क, बिजली, नाली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

विशाल गोलछा ने कहा कि नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था लागू होने के बाद भी उन्होंने नए शहर मंडल अध्यक्ष के रूप में वार्ड क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को लगातार उठाया और सड़क, बिजली, नाली तथा सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

वार्ड 75 का चुनावी आंकलन

राजनीतिक दृष्टि से वार्ड नंबर 75 भाजपा को काफी मजबूत माना जा रहा है। यह सीट सामाजिक समीकरणों, संगठनात्मक पकड़ और व्यक्तिगत जनसंपर्क के कारण नगर निगम चुनाव की हॉट सीटों में शामिल हो गई है। विशाल गोलछा के पक्ष में भाजपा का मजबूत संगठन, वैश्य समाज में उनकी सक्रियता तथा लंबे समय से क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़ाव महत्वपूर्ण कारक माने जा रहे हैं।
विशाल गोलछा का दावा है कि वैश्य समाज की भाजपा से नाराजगी को लेकर फैल रही चर्चाएं वास्तविक जनभावना का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। हालांकि चुनाव में अंतिम निर्णय मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों की व्यक्तिगत स्वीकार्यता, चुनावी समीकरणों और मतदान के दिन होने वाले ध्रुवीकरण से तय होगा।

विशाल गोलछा का चुनावी अभियान यदि विकास, संगठन और सभी समाजों के साथ निरंतर संपर्क के मुद्दे पर केंद्रित रहता है तो वार्ड नंबर 75 में भाजपा की स्थिति मजबूत है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चर्चित वार्ड में विशाल गोलछा अपने संगठनात्मक अनुभव और जनसंपर्क को कितनी प्रभावी ढंग से मतों में परिवर्तित कर पाते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर