--विज्ञापन यहां--

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर

On: August 29, 2026 6:26 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय परफेक्ट चेस अकादमी में खिलाड़ियों के लिए विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, अनुशासन, देशप्रेम और खेल के प्रति समर्पण से जुड़े प्रेरणास्पद प्रसंग नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के साथ साझा किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शतरंज पदाधिकारी एडवोकेट एस.एल. हर्ष ने की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अनिल बोड़ा ने ध्यानचंद के कठिन अभ्यास और समर्पण का उल्लेख करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने खेल को विश्वस्तरीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ध्यानचंद रोड लाइट और चांदनी रात में भी कठिन ड्रिबलिंग तथा अभ्यास किया करते थे। उनका जीवन यह संदेश देता है कि संसाधनों की कमी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के सामने बाधा नहीं बन सकती।

एस.एल. हर्ष ने ध्यानचंद के देशप्रेम से जुड़ा प्रेरणादायी प्रसंग साझा करते हुए बताया कि उन्होंने जर्मनी के तत्कालीन तानाशाह हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराकर देश के प्रति अपनी निष्ठा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

शतरंज प्रशिक्षक कपिल पंवार ने ध्यानचंद के बचपन और उस दौर से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार उन्होंने छोटी उम्र से ही स्वयं को खेल के लिए तैयार किया। रविकांत मारू ने ध्यानचंद के नियमित अभ्यास और अनुशासन को खिलाड़ियों के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास ही किसी खिलाड़ी को बेहतर से सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में ले जाता है।

### 15 खिलाड़ियों के साथ एक साथ खेला मुकाबला

परिचर्चा के बाद अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अनिल बोड़ा ने अकादमी के 15 खिलाड़ियों के साथ एक साथ शतरंज मुकाबला खेला। इस मुकाबले में नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ चुनौती पेश की तथा अपने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अगले वर्ष से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय इमामी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय शतरंज प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें