बीकानेर अपडेट। नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर पुलिस टीम ने एसएचओ रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी रविकुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर 10 आरडी नहर क्षेत्र में एक बोलेरो को रोका। जिसमें सवार दो लोगों से पुछताछ की गयी।
संदिग्ध लगने पर उनकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान बोलेरो में सवार धर्मराम और बाबूलाल के पास घातक नशीला पदार्थ हेरोइन मिला। पुलिस ने दोनो के पास से करीब 50 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है। जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के चलते बोलेरो में सवार दो लोगों के पास से हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बोलेरो को जब्त किया है। दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियेंा से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है। बड़ी मात्रा में हेरोइन मिलने के बाद पुलिस टीम कड़ी जोडऩे में जुटी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों इस प्रकरण में और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। बता दे कि एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थो के साथ तस्करों को दबोचा जा रहा है ताकि नशे और नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव पर लगाम लगाई जा सके।





