बीकानेर अपडेट। 100 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार मेडिसीन विग में बवाल हो जाने की खबर साामने आयी है। जिसके बाद काफी देर तक दो पक्ष वार्ड में उलझते हुए नजर आए। घटना नई विंग के बी वार्ड की हे। जहां पर एक मरीज का हालचाल लेने आए लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते धक्का मुक्की होनी लगी।
नई मेडिसीन विंग में मरीजों के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। उपचाराधीन एक युवक से जुड़े पारिवारिक विवाद ने अस्पताल के वार्ड को कुछ देर के लिए संघर्ष का मैदान बना दिया। मरीजों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मेडिसिन विंग के बी वार्ड में भर्ती एक युवक से मिलने रिश्तेदार पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और बवाल हो गया। दोनों ओर से धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने मरीज के बेड के पास लगा ग्लूकोज स्टैंड निकाल लिया और उसे लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाने लगा।





