--विज्ञापन यहां--

कलक्टर पहुंचे मतगणना स्थल पर, व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

On: August 21, 2026 9:18 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित होने वाले स्ट्रांग रूम, मतदान दलों की रवानगी की वापसी तथा मतगणना के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की तैयारियों की प्रारंभिक समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारी के साथ कॉलेज परिसर का अवलोकन किया और कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव के संबंध में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली समस्त व्यवस्थाओं को सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समय रहते पूर्ण कर लें। प्रत्येक कार्य की समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जैन ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदान दलों की रवानगी तथा वापसी पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। वहीं मतगणना भी यहीं की जाएगी। इसके मद्देनजर सभी संबंधित प्रकोष्ठों द्वारा समस्त व्यवस्थाएं समय रहते कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान दलों रवानगी के दौरान टेंट, बैठक, पार्किंग, माइक सहित समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जाना।मतदान के पश्चात ईएवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति से नियमित अवगत करवाने के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों, हॉल और मैदान का अवलोकन किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, बीडीए सचिव हेमेन्द्र नागर सहित पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी साथ रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर