--विज्ञापन यहां--

शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, पत्रकारों ने फैमिली के साथ की मस्ती

On: August 18, 2026 4:02 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। बीकानेर प्रेस क्लब (बीपीसी) की ओर से वार्षिक पूल पार्टी समारोह का आयोजन नाल रोड स्थित डइया गांव के शिवम् रेजीडेंसी में किया गया।

समारोह में पत्रकारों ने अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।

बीपीसी अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि वार्षिक समारोह के दौरान पूल पार्टी के साथ कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पत्रकारों और उनके परिवारों की सहभागिता से कार्यक्रम में आपसी मेलजोल, संगठनात्मक एकजुटता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

समारोह में बीकानेर के रैन डांस फ्लोर पर पत्रकारों और उनके परिवारों ने जमकर आनंद लिया। इसके अलावा बिंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और कपल डांस सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने दिखाई प्रतिभा

1. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कृष्णा कंवर ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर नंदा तथा उषा कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

2. बिंदी प्रतियोगिता में उषा प्रथम और कृष्णा कंवर द्वितीय रही

3. कपल डांस प्रतियोगिता में पवन एवं सुनीता भोजक की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुशाल एवं कृष्णा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।

4. बच्चों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहने वाले को बच्चों का सम्मान किया गया।

सम्मान और आभार

शिवम् रेजीडेंसी के डायरेक्टर मानसिंह नरुका ने पत्रकारों का स्वागत किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन पर बीपीसी महासचिव विशाल स्वामी ने आभार व्यक्त किया, जबकि कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का संचालन ज्ञान गोस्वामी, आरजे मयूर एवं श्रवण व्यास ने किया। पूरे आयोजन के दौरान पत्रकारों एवं उनके परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर