बीकानेर अपडेट। कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज बीकानेर में भारी सियासी बवाल हो गया। दरअसल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस का एलान किया। जिसके बाद सियासी हंगामा शुरू हो गया। शाम को गंगाशहर क्षेत्र में मशाल जूलुस रवाना हुआ और जैसे ही कांग्रेस कार्यालय के आगे पहुंचे तो दोनो तरफ से कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।
एक तरफ से युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास ने मोर्चा संभाला और जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओंं ने नारेबाजी कर लगातार वंदे मातरम के अपमान को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए है। वहीं दूसरी और कंाग्रेस के भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और लगातार दूसरी तरफ नारेबाजी करते रहें। इस दौरान कई बार कांगे्रस-भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और जबरदस्ती तकरार हुई। इस दौरान देहात अध्यक्ष श्याम पंचारियरा भी लगातार पुलिस के सामने विरोध करते हुए नजर आए और आक्रोशित नजर आए।
कई देर तक दोनो तरफ से लगातार नारेबाजी के बाद जैसे तैसे मामला शांत हुआ। कुल मिलाकर बीकानेर में आज भारी सियासी बवाल हो गया जब वंदे मातरम के कथित अपमान का मामला तूल पकड़ा तो भाजपा और उसके संगठनों ने विरोध का एलान कर दिया। दोनो तरफ से अनेक वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद दिखाई दिए।
वंदेमातरम को लेकर बीकानेर में सियासी बवाल, जमकर आक्रोशित हुए कार्यकर्ता
On: August 17, 2026 4:01 AM
--विज्ञापन यहां--





