बीकानेर अपडेट। चिकित्सा क्षेत्र में आज बीकानेर के लिए एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। बीकानेर में 100 करोड़ से अधिक की लागत से बनी हुई मेडिसिन विंग आज जनता का समर्पित की जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा आज शाम को इसका विधिवत रूप से शुभारंभ करेंंगे। इसके लिए विशेष रूप से तैयारियां की गयी हे। 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार 527 बेड की सीएम मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग आज मरीजों को बड़ी चिकित्सा सुविधा के रूप में मिलेगी।
मूंधड़ा ट्रस्ट की ओर से तैयार इस विंग में आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, आधुनिक सुविधाओं वाले मरीज वार्ड, पार्किंग, लिफ्ट, रैंप और परिजनों के लिए वेटिंग एरिया व कैंटीन जैसी सुविधाएं हैं। खास बात यह है कि विंग में मरीजों के परिजनों के बैठने और सोने के लिए साइड बेड भी बनाए गए हैं। इससे बीकानेर संभाग के मरीजों को मेडिसिन उपचार के लिए अतिरिक्त बेड और गंभीर मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मेडिसिन विंग में सामान्य मरीजों के वार्ड के साथ आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। अकेले इस विंग में 527 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा डॉक्टर्स चेंबर और ट्रेनिंग हॉल बनाए गए हैं। भवन के पूरे बेसमेंट में कार पार्किंग बनाई गई है। मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही के लिए 4 लिफ्ट, 4 सीढिय़ां और रैंप बनाए गए हैं। इससे मरीजों को वार्ड तक पहुंचने में आसानी होगी। पानी के लिए 4.5 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड और 2 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक बनाया गया है। साथ ही फायर फाइटिंग सिस्टम और जनरेटर सेट रूम भी तैयार किया गया है।
विंग में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। उनके लिए वेटिंग एरिया और कैंटीन बनाई गई है। खास बात यह है कि मरीज के साथ आने वाले परिजनों के बैठने और सोने के लिए साइड बेड भी बनाए गए हैं। वहीं मेडिसिन विंग में बीकानेर के इतिहास और चिकित्सा परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां महाराजा गंगासिंह, महाराजा सादुल सिंह और प्रिंस विजय सिंह की हस्तनिर्मित प्रतिमाएं लगाई गई हैं। दीवारों पर भगवान धन्वंतरी की प्रतिमा के साथ अन्य चित्रकारी भी की गई है।
करोड़ों की लागत से बनी मेडिसिन विंग का होगा शुभारंभ, हाईप्रोफाइल सुविधाओं से लैश होगा मेडिसिन विंग
On: August 14, 2026 9:07 AM
--विज्ञापन यहां--





