--विज्ञापन यहां--

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, प्रदेशभर में होंगे जनभागीदारी आधारित आयोजन

On: August 6, 2026 5:02 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के सबसे सफल जनभागीदारी अभियानों में शामिल हो चुका है। यह अभियान राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने अभियान के सफल क्रियान्वयन में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और इस वर्ष भी सभी विभाग समन्वित एवं सुनियोजित प्रयासों से इसे सफल बनाएं।

गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों और जिला कलेक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की कार्ययोजना का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों के प्रमुख स्मारकों, सरकारी भवनों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों को तिरंगा रोशनी से सजाने तथा अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों के फोटो और विवरण निर्धारित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 13 और 14 अगस्त को जिला एवं पंचायत स्तर पर विभाजन विषयक प्रदर्शनी और फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अगस्त को जनप्रतिनिधियों, विभाजन प्रभावित परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वयं सहायता समूहों, कलाकारों और खिलाड़ियों की सहभागिता के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, दो मिनट का मौन और कैंडल मार्च आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेशभर में 9 से 17 अगस्त तक अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। 9 अगस्त को गांवों और ढाणियों में तिरंगा प्रभात फेरी, 10 अगस्त को ई-बाइक, साइकिल और ट्रैक्टर तिरंगा रैलियां, 11 और 12 अगस्त को तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनियां और मेले आयोजित किए जाएंगे। 13 से 17 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों, स्मारकों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा तथा तिरंगा कैनवास लगाए जाएंगे, जिन पर आमजन राष्ट्रप्रेम के संदेश लिख सकेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के साथ तिरंगा शपथ भी दिलाई जाएगी।

वीसी के बाद बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बीकानेर में 9 अगस्त को सुबह 8 से 11 बजे तक महारानी कन्या विद्यालय से एमएन हॉस्पिटल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे अंबेडकर सर्किल से गांधी पार्क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक तिरंगा बाइक रैली आयोजित होगी। 11 और 12 अगस्त को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन होगा, जबकि 13 और 14 अगस्त को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर