--विज्ञापन यहां--

इस क्षेत्र में मिला संदिग्ध ड्रोन तो फेली सनसनी

On: July 28, 2026 12:09 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट। एक बार फिर प्लेननुमा संदिग्ध ड्रोन बीकानेर जिले में मिला है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के रामबाग माइनर स्थित चक 3 आरबीएम के एक खेत की है। जहां पर मंगलवार को प्लेननुमा संदिग्ध ड्रोन मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन मिलने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत में पड़ा ड्रोन आकार में छोटे विमान जैसा दिखाई दे रहा था। खेत में काम कर रहे किसानों की नजर उस पर पड़ते ही उन्होंने तत्काल महाजन पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दे कि बीकानेर जिला सीमा से सटे होने के चलते कई बार ड्रोन से नशीले पदार्थो की तस्करी पाकिस्तान द्वारा की जाती रही है। ऐसे में संदिग्ध ड्रोन के मिलने के बाद एजेंसिया अलर्ट हो गयी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें