बीकानेर अपडेट। बीकानेर में व्यक्ति के साथ लूट की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानीबाजार ओवर ब्रिज रोड़ की है। जहां पर अलसुबह जा रहे स्कूटी सवार बुजुर्ग के साथ बाइक सवार चार लोगोंं ने लूट की और वाहन को गिराते हुए भाग गए। जानकारी के अनुसार वारदात में बाइक पर सवार बदमाश एक स्कूटी सवार बुजुर्ग का बैग छीन ले गये। इस वारदात में पीडि़त 63 वर्षीय सुशील कुमार मोदी ने कोटगेट थाना पुलिस को सूचना दी।
रिपोर्ट में बताया कि वे स्कूटी से मेडिकल कॉलेज से रानी बाजार रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे,पुलिया के पास मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों पीछा करने लगे और भारत निवास होटल के पास रोककर उनके कंधे पर लटके बैग को छीनकर भाग गए। बैग में मेडिकल जांच रिपोर्ट, आईडी कार्ड, जरूरी कागजात, कोर्ट के कागज, पूजा पाठ की किताबें और 15,000 नगदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों को पकडऩे के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले शुरु कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





