--विज्ञापन यहां--

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: May 30, 2026 1:58 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट , 30 मई। मोटे अनाजों की उन्नत कृषि तकनीकों, पोषण संबंधी लाभों तथा मूल्य संवर्धन के माध्यम से आय बढ़ाने के अवसरों के बारे में जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में शनिवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. दीपाली धवन ने मोटे अनाजों के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि बाजरा, ज्वार, रागी तथा अन्य मिलेट्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन एवं खनिज तत्व पाए जाते हैं। मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग तथा अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों की रोकथाम में मोटे अनाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने किसानों को अपने परिवार के दैनिक आहार में भी मिलेट्स को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. मदन लाल रेगर ने किसानों को विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों की पहचान, उनकी खेती की उन्नत तकनीकों, उन्नत किस्मों, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई एवं कीट-रोग नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने उत्पादन लागत कम करते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की भी जानकारी दी।

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रसन्नलता ने मोटे अनाजों के मूल्य संवर्धन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसान एवं ग्रामीण महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।कार्यक्रम में दूरदर्शन किसान की राधिका चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा रिकॉर्डिंग की गई।‌ 60 प्रगतिशील किसानों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर