--विज्ञापन यहां--

जिला कलेक्टर ने वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान कि ली बैठक, अधिकारियों को अभियान में उत्साह से कार्य करने के दिए निर्देश

On: May 30, 2026 1:06 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट, 30 मई। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने कहा कि ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतिम सात दिनों में सभी विभाग अधिक से अधिक कार्यक्रम करते हुए आमजन को जल संरक्षण और बूंद-बूंद जल के सदुपयोग के साथ पौधारोपण के प्रति जागरूक करें।

जिला कलेक्टर ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल रहे।

जिला कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार का अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इससे जुड़े प्रत्येक अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। सभी संबंधित विभागों की अभियान में भागीदारी हो। अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम को ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी समस्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग करें। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभियान के पहले 6 दिनों में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की तथा न्यून प्रगति वाले विभागों को गति लाने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि अभियान अब अपने अंतिम चरण में है, अतः टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए बेहतर परिणाम दें। बजट घोषणाओं में भू आवंटन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की और भू-आवंटन की वंचित कार्रवाई अविलंब करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक संयुक्त योगाभ्यास किया जाएगा। समय रहते इससे जुड़ी तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी अपने-अपने उपखंड में योग दिवस से जुड़ी बैठक कर लें। आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ‘वंदे गंगा अभियान’ और ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ के तहत भामाशाहों को भी जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: वेबिनार, शपथ ग्रहण और चालान कार्रवाई से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश

कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर में मोटे अनाज उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित लूणकरणसर की दिशा में बढ़े कदम: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

बीकानेर के रेलयात्रियों के लिए उठी मांग  :मित्तल, सुराणा व सोनी ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन