--विज्ञापन यहां--

विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत निगम कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

On: May 19, 2026 10:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट.लंबित भुगतान और विभिन्न मांगों को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई 2026 को निगम प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें दीपावली ओवर टाइम भुगतान, यात्रा भत्ता विपत्रों का भुगतान, सरेंडर लीव राशि और मेडिकल पुनर्भरण राशि के भुगतान की मांग की गई थी। संघ का आरोप है कि मांग पत्र देने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन ने प्रशासन को तीन दिन का समय देते हुए भुगतान सुनिश्चित करने की चेतावनी दी थी, लेकिन समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक लंबित भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं संगठन ने आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर डालते हुए जल्द समाधान की मांग की है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर