--विज्ञापन यहां--

एक प्रयास भारत संस्था के कवि सम्मेलन में बाबू बमचकरी ने बीकाणै का बढ़ाया मान

On: May 10, 2026 9:33 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट,10 मई। संस्था एक प्रयास भारत के तत्वावधान में गुलाबी नगरी के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं भव्य कवि सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। इस साहित्यिक समागम में देश के विभिन्न अंचलों से आए प्रख्यात रचनाकारों ने अपनी लेखनी और वाणी के माध्यम से मां सरस्वती की वंदना करते हुए साहित्य की अविरल धारा प्रवाहित की। कार्यक्रम में साहित्य की लगभग सभी विधाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

कविताओं ने जहां श्रोताओं में जोश भरा, वहीं श्रृंगार और गजलों की मधुरता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस समागम में बीकानेर से हास्य व्यंग्य कवि बाबू बम चकरी ने इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और अपनी हास्य व्यंग्य रचनाओं के माध्यम से सभी को गुदगुदाते हुए बाकानेर की रचना धर्मिता से तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

बाबू बमचकरी उर्फ बाबू छंगाणी ने अपनी विशिष्ट शैली में हास्य के साथ ओजपूर्ण कविताएं सुनाई, जिन्हें सभागार में मौजूद प्रबुद्ध श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर संस्था द्वारा बाबू बमचकरी की साहित्यिक सेवाओं के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

सम्मेलन में देशभर से पधारे कलमकारों ने समसामयिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्रभक्ति पर आधारित रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक वातावरण को नई ऊंचाईयान प्रदान की।

देर रात तक चले इस आयोजन में श्रोताओं ने काव्य के विविध रंगों का आनंद लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय साहित्य की समृद्ध परंपरा को सहेजना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोलच्छा का पर्चा नहीं कटा, अब रांका की राजनीति पर सवाल खड़े!

वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, कहा – यूजीसी रोलबैक रहेगा एक मात्र मुद्दा

रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोखा एवं देशनोक में नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया का किया अवलोकन

मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में परिचर्चा, खिलाड़ियों ने जाना ध्यानचंद के संघर्ष और देशप्रेम का प्रेरक सफर