बीकानेर अपडेट.बीकानेर के रोशनी घर चौराहे पर शुक्रवात को अचानक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत प्रयास शुरू किए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान स्कूटी सवार सुरक्षित रहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाओं के बीच इस हादसे ने फिर बैटरी सुरक्षा और भीषण गर्मी में ई-वाहनों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसकी जानकारी स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार बजे दी।
रोशनी घर चौराहे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
On: May 8, 2026 5:26 PM
--विज्ञापन यहां--



