--विज्ञापन यहां--

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक जेठानंद व्यास 

On: May 4, 2026 11:36 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

बीकानेर अपडेट. बीकानेर पश्चिम विधायक  जेठानंद व्यास ने रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्र भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

विधायक ने बजट घोषणाओं सहित अन्य प्रमुख घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का फीडबैक दिया और जनहित के मद्देनजर सभी घोषणाओं के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करने और उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करवाने का आग्रह किया। विधायक ने जिला अस्पताल, देवस्थान विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं से जुड़ी चर्चा की। विधायक ने बीकानेर पश्चिम के दोनों महाविद्यालयों में संसाधन और मैनपॉवर बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही शहरी क्षेत्र की सड़कों से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करवाने की बात कही। उन्होंने कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान के अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और आवश्यक अग्रिम कार्यवाही प्राथमिकता से करवाने की चर्चा की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें